Jamtada : जामताड़ा साइबर क्राइम का गढ़ माना जाता है जिसके विरुद्ध पुलिस भी लगातार अभियान चला रही है और सफलता मिल रही है। रविवार की साइबर थाना की पुलिस ने साइबर अपराध की घटना को अंजाम देते हुए 2 शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इसकी गिरफ्तारी नारायणपुर थाना क्षेत्र के महोली झिलुवा तथा कर्माटांड़ थाना क्षेत्र के सिकरपोसनी गांव से की गई है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से 4 मोबाइल फोन, 19 सिम कार्ड, 10 एटीएम कार्ड और एक लैपटॉप बरामद किया गया है। मामले का खुलासा एसपी अनिमेष नैथानी ने साइबर थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिया।

एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी की कुछ साइबर अपराधी संगठित होकर साइबर अपराध की घटना को अंजाम दे रहे हैं। सूचना का सत्यापन करते हुए एसपी ने साइबर डीएसपी मंजरुल होदा की नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। जिसमें साइबर थाना प्रभारी अब्दुल रहमान तथा अन्य पुलिस कर्मियों को शामिल किया गया और नारायणपुर थाना क्षेत्र के मोहाली झिलुवा और करमाटांड थाना क्षेत्र के सीकरपोसनी गांव में छापेमारी कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान सरोज मंडल और करण मंडल को गिरफ्तार किया गया। एसपी ने बताया कि दो शातिर साइबर अपराधी पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया है। दोनों की पहचान पकड़े गए साइबर अपराधों के द्वारा कर ली गई है जिसकी भी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
उन्होंने कहा की साइबर अपराधियों का कार्य क्षेत्र उत्तर प्रदेश और पंजाब था । यह साइबर अपराधी बिजली बिल जमा नहीं करने तथा बिजली लाइन काटने का धमकी देकर QR कोड भेज कर विभिन्न ऐप के द्वारा ठगी करता था। गिरफ्तार साइबर अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।







