Dhanbad: मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी समिति सदस्य धर्मजित सिंह ने अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज एवं अंतर्राष्ट्रीय हिंदी परिषद झारखण्ड के प्रमुख सलाहकार एवं साहित्यकार जिन्होंने अपनी स्वलिखित 29वीं पूस्तके प्रकाशित कर चुके शिक्षाविद भागवत प्रसाद पाण्डेय वशिष्ठ को वरवाअड्डा थानांतर्गत विराजपूर स्थित उनके आवास में शॉल एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किये। भगवत प्रसाद पांडे की रचनाओं में पियुष धारा तुलसी के राम नामक पुस्तक से पूरे झारखण्ड प्रदेश वासियों को गौरवान्वित महसूस कराया जिससे प्रभावित होकर भाजपा नेता धर्मजित सिंह ने यह सम्मान दिया। मौके पर नरसिंह पाण्डेय,विश्वजित मुखर्जी,कार्तीक मिश्रा,कुंदन पाण्डेय,टेकलाल महतो आदी उपस्थित हुए। अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज प्रदेश महासचिव एवं अंतर्राष्ट्रीय हिंदी परिषद झारखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चन्द्र तिवारी ने कहा कि झारखण्ड प्रदेश में आज तक 29 पूस्तके की रचना भागवत प्रसाद पाण्डेय वशिष्ठ ने ही किया है अतः हम सभी वशिष्ठजी के लिए भारत रत्न से नवाजे जाने के लिए सम्बंधित माध्यम से मांग करते हैं। दूरभाष पर मांग करने वालों में स्टेट वार काउंसिल एक्सक्युटिव कमिटि के चेयरमैन राधेश्याम गोस्वामी,प्रमोद कुमार दूबे,किशोर कुमार पाण्डेय,सुमन पाण्डेय, नर्मदेश्वर पाण्डेय, दीनानाथ दूबे, धरमबीर दूबे, अवनी कुमार तिवारी,अनूप कुमार तिवारी, कृष्णा तिवारी, दीपा कृष्णा तिवारी, नीलम पाठक, मीना तिवारी आदी थे।







