Dhanbad :पुटकी थाना क्षेत्र के गोपालीचक 17नंबर स्थित संचालित S T G आउटसोसिंग कंपनी के डंपिंग यार्ड के समीप कंपनी के वाहन पर अज्ञात अपराधियों ने मंगल की रात दहशत फैलाने के नियत से बमबाज़ी किया। हालांकि घटना में कोई हताहत नही हुआ। वही लगातार हो रही इस तरह की घटना से कर्मियो में भय का माहोल है बमबाजी के बाद कार्य कर रही कर्मी छिप गए थे।

कर्मियों ने बताया की हम लोग ओबी डंप करके आ रहे थे तभी वाहन पर किसी ने बम चला दिया जिसकी जानकारी हम लोगों ने प्रबंधन को दे दिया है इस तरह की घटना से कर्मियो में भय का माहोल है जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुँच घटना की जांच पड़ताल की।है।

बता दे की पहले भी अपराधियों ने एसटीजी आउटसोर्सिंग पर फायरिंग और बमबाज़ी जैसी घटना को अंजाम दे चुके हैं। वही आउटसोसिंग प्रबंधक हरिहर चौहान ने दूरभाष पर बताया कि कंपनी के डंपिंग यार्ड के समीप बमबाज़ी की गई अज्ञात अपराधियों के खिलाफ थाना मे शिकायत दर्ज कराई जाएगी।







