Dhanbad बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो एक बार फिर विवादो में है। चिटाही स्थित रामराज मंदिर ट्रस्ट के नाम पर रैयतो की जमीन कब्जा करने का आरोप विधायक पर लग रहा है बुधवार को आधा दर्जन रैयत गांधी सेवा सदन धनबाद पहुंचे और मीडिया के समक्ष ढुल्लू महतो पर जमीन कब्जा करने के नियत से दुकान की बिजली काटने, बंद, त्रिपाल से दुकान को घेर कर दुकान बंद करवाने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया साथ ही मुख्यमंत्री, उपयुक्त, एसएसपी, अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन देकर कहा कि 27 फरवरी से समाहरणालय के समक्ष अनिश्चितकाल के लिए धरना पर बैठने की बात कहा।
वही पीड़ित परिवारों के समर्थन में पहुंचे कांग्रेस नेता अशोक लाला ने कहा की विधायक लगातार की रैयतों की जमीन को कब्जा करने में लगे हैं, मंदिर के समीप दर्जनों लोग छोटी-मोटी दुकान लगाकर अपना रोजी-रोटी कमाते हैं जिस पर विधायक ढुल्लू महतो का नजर है उनके जमीन कब्जा करना चाहते हैं जिसे लेकर दुकान को त्रिपाल से घेर दिया गया और दुकान की बिजली भी कटवा दिया जिससे इन लोगों पर रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई है।
वहीं महिलाओं ने कहा कि विधायक हम लोगों पर अत्याचार कर रहे हैं हमारी पुश्तैनी और रैयती जमीन को कब्जा कर रहे हैं पहले भी हम लोग मंदिर ट्रस्ट के नाम पर जमीन दिए हैं अब दुकान वाली जमीन चला जाएगा तो हम लोगों का रोजी-रोटी भी छिन जाएगा। इसे लेकर राज्य के मुख्यमंत्री जिले के उपयुक्त और एसएसपी से न्याय की गुहार लगाने आए हैं। अगर कोई सुनवाई नहीं हुआ तो 27 फरवरी के बाद हम लोग धनबाद समाहरणालय परिसर में अनिश्चितकालीन धरना पर बैठेंगे ।







