Dhanbad : जिले के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र ट्रेनिंग स्कूल रेलवे ट्रैक पर एक युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी पर बैंक मोड़ थाना, भूली ओपी, राजकीय रेल थाना की टीम मौके पर पहुंचकर छानबीन करने पहुँची। घटना में कई लोगो ने प्रेम प्रसंग से जुड़े होने का मामला बताया है। जबकि युवती की पहचान सीमा परवीन के रूप में की गई है जो वासेपुर मटकुरिया बस्ती का रहने वाली बताई जाती है।
मृतक की पिता मो. कलाम अंसारी ने कहा कि मेरी बेटी मंगलवार शाम 6:00 बजे से गायब थी। आज रेलवे ट्रैक पर मेरी बेटी की बॉडी मिला है। पिछले 5-6 महीने से पास के ही रहने वाले एक लड़के शोएब कुरैशी के साथ मेरी बेटी का प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस मामले को मेरी बेटी ने बहुत पहले जानकारी दी थी ।लेकिन उसे समय मैं अपनी बेटी को दवाब दे कर समझा बुझा दिए थे। लेकिन कल मेरी बेटी ने बताई की मेरे साथ शादी का झांसा देकर दो बार यौन शोषण किया। इस यौन शोषण से दो बार गर्भपात करा चुका है और जब शादी की बात कहा तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया।जिससे मैं काफी मर्माहत हूं। इसके बाद में अपनी बेटी को काफी समझाया बुझाया और लड़के वाले परिवार से इस मामले में बात करने की आश्वासन दिया तो उन्होंने उस समय मेरी बेटी मान ली और संध्या 6:00 बजे से गायब हो गई।
आज सुबह रेलवे ट्रैक पर बॉडी मिला है। जबकि मेरी बेटी इसी बात से डिप्रेशन में आकर खौफनाक कदम उठाई है कही न कही इस मौत की जिम्मेवार लड़के वाले है। मेरी बेटी को प्रेम प्रसंग में फंसाकर उसे आत्महत्या करने पर विवश किया है। मौके पर बैंक मोड़ थाना, भूली ओपी तथा राजकीय रेल थाना पहुंचकर बॉडी को अपने कब्जे में लेकर जाँच पड़ताल में जुट गई है।







