Dhanbad : इंटर की परीक्षा देने के दौरान ही एक छात्रा ने जहर खा ली जिससे उसकी स्थिति गंभीर हो गई, जिसे देख सिक्षको और शिक्षा पदाधिकारी ने छात्रा को तुरंत धनबाद एसएनएमएमसीएच इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां छात्र का इलाज चल रहा है, फिलहाल छात्रा की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

छात्रा बलियापुर के कर्माटांड़ की रहने वाली है जिसका परीक्षा सेंटर धनबाद बीएसएस उच्च विद्यालय में थी। इस दौरान अस्पताल पहुंचे छात्रा के परिजन प्रदीप रवानी ने कहा की घर से 12:30 बजे अच्छे से निकली थी 2 बजे से परीक्षा था, अब प्वाइजन क्यों खाई, उसके पास प्वाइजन कहां से आया, अगर बैग में था भी तो क्या सेंटर में बैग जांच नही किया जाता है कई सवाल किए।

वही जिला शिक्षा अधीक्षक के निर्देश पर कतरास प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अशोक पाल मौके पर पहुंचे और छात्रा को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच में भर्ती करवाया जिन्होंने कहा कि अभी छात्रा का इलाज चल रहा है हम लोग भी देख रेख कर रहे है स्थिति में सुधार है। पूछ ताछ बाद घटना की पूरी जानकारी का पता चला पाएगा ।







