Dhanbad :जिले के पुटकी थाना क्षेत्र के बीसीसीएल अंतर्गत गोपालीचक में संचालीत सिंह नेचुरल आउटसोर्सिंग कंपनी में सिंह मेंशन और रघुकुल समर्थक आपस मे वर्चस्व को लेकर भिड़ गये है।दोनों ओर से बमबाजी, गोलीबारी किया गया।कई वाहनो के शीशे क्षतिग्रस्त हुआ है।पूरा क्षेत्र रणक्षेत्र बन गया।

मारपीट के बाद गोलीबारी और बमबाजी में एक युवक को गोली लगी है।युवक को आनन फानन में SNMMCH अस्पताल लाया गया है। गोली लगने वाले युवक का नाम सोनू यादव है।जो रघुकुल समर्थक बताया जा रहा है।गोलीबारी और बमबाजी की घटना में सिंह मेंशन के समर्थक गोलू रवानी का नाम सामने आ रहा है।वही सूचना मिलने पर पुलिस और सीआईएसएफ बल मौके पर पँहुची गई है। पूरा क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।








