Dhanbad : बलियापुर सीएचसी के छह सीएचओ का पिछले एक साल से बकाया इंसेंटिव के भुगतान मामले में आज झारखण्ड राज्य चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव सह जिला मंत्री संजूत सहाय के नेतृत्व में सभी सीएचओ ने धनबाद के सिविल सर्जन डॉ. चंद्रभानु प्रतापन से मिलने सीएस कार्यालय पहुंचे। संजूत सहाय ने सीएस को बताया कि यूनियन के दबाव के बाद बकाया इंसेंटिव का भुगतान तो किया गया पर एक – एक सीएचओ का इंसेंटिव डेढ़ लाख काट लिया गया है यह उन सीएचओ के साथ अन्याय है।
संजूत सहाय ने बताया कि प्रति सीएचओ का एक साल का बकाया 1 लाख 80 हजार है जबकि यूनियन के दबाव के बाद किसी को 23 हजार,और 26 हजार ही दिया गया। सीधे – सीधे एक सीएचओ का डेढ़ लाख रू इंसेंटिव के तौर पर काटा गया है संघ यह अन्याय बर्दाश्त नही करेगा, इसे लेकर हमलोग पत्र के माध्यम से सिविल सर्जन को कई बार अवगत लेकिन कुछ नही हुआ तब हमलोग सिविल सर्जन कार्यालय पंहुचे है। वही वार्ता के बाद सिविल सर्जन चंद्रभानु प्रताप ने भरोसा दिलाया है कि इस मामले में आवश्यक परिक्रिया पूरी कर सभी के इंसेंटिव का भुगतान जल्द किया जाएगा ।







