Dhanbad : बीसीसीएल कुसुंडा एरिया गौंदुडीह TDR /2 मे कार्यरत पेलोडर ऑपरेटर अजीत कुमार तिवारी की सोमवार को कार्य के दौरान पेलोडर पलटने से मौत हो गई। पेलोडर ऑपरेटर अपने ड्यूटी में था तभी अचानक पेलोडर पलट गई और वे पेलोडर के नीचे दब गया जिससे उसकी मौत हो गई। वही घटना के बाद हिल टॉप कंपनी में कार्यरत कर्मियों द्वारा उन्हें धनबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से SNMMCH रेफर कर दिया गया जहां डॉक्टरों की टीम ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पूरे मामले की जानकारी देते हुए मृतक के ममेरे भाई अशोक कुमार तिवारी ने बताया कि पेलोडर ऑपरेटर अजीत कुमार मूल रूप से तोपचांची थाना अंतर्गत रुराम के निवासी हैं उनके परिवार में तीन बेटी एक बेटा और पत्नी है। घटना की जानकारी प्रबंधक को देने के बाद स्थानीय थाना को भी इसकी सूचना दे दी गई है इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है







