Dhanbad : बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो पर 8 रैयतो ने रामराज मंदिर ट्रस्ट के नाम पर जमीन हड़पने का आरोप लगाते धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गए। इससे पहले लोगो ने इसकी शिकायत राज्य के मुख्यमंत्री, धनबाद उपायुक्त, एसएसपी और एसडीएम से की थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं होने पर मंगलवार से धरना पर बैठ गए।

पीड़ित सुरेश महतो और सुनिधि कुमारी का कहना है की अधिकारियों से गुहार लगाने पर जमीन की मापी के लिए अमीन पहुंचे थे लेकिन हम लोगों को कोई सूचना नहीं दी गई वे लोग क्या किए पता नही। कहा की विधायक के घर के समीप विधायक द्वारा बनाया गया, चिटाही धाम रामराज मंदिर प्रांगण में हम लोगों का रैयती एवं पुश्तैनी जमीन है जहां हमलोग दुकान लगाकर रोजी रोटी चलाते है जिसे विधायक के द्वारा जबरन मंदिर ट्रस्ट को दान करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है उनके द्वारा दुकान को तिरपाल से घेर दिया गया साथ ही हमलोगो के दुकान और घर का बिजली भी कटवा दिया गया है। विधायक की दबंगई, शोषण एवं अत्याचार के कारण हम लोगों का आर्थिक स्थिति अत्यंत खराब हो गई है हम लोग अपनी दिनचर्या के जरूरत को पूरा करने में असमर्थ हो गए हैं हम लोगों के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इसलिए हमलोग अनिश्चितकालीन धरना देने पर मजबूर है ताकि सरकार और अधिकारियों तक हमारी आवाज पंहुच सके।







