Jamtada: जामताड़ा-करमाटांड़ के कालाझारिया के पास एक दर्जन लोगों के ट्रेन की चपेट में आने से कटकर मौत की खबर आ रही है जबकि कई के घायल होने की भी खबर आ रही है , जानकारी के मुताबिक लोकल ट्रेन से यात्री उतरकर ट्रेक पार कर दूसरी ओर जा रहे थे तभी एक एक्सप्रेस ट्रेन आ गई जिससे एक बड़ी घटना घट गई। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मचा हुआ है।







