Dhanbad : झरिया थाना क्षेत्र के दुखहरणी मंदिर के समीप बुधवार दिनदहाड़े अपराधियों ने एक रिटायर BCCL कर्मी से 3 लाख रूपये लूट कर फरार गया। अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की घटना को झरिया धनबाद मुख्य मार्ग पर अंजाम दिया है। घटना को अंजाम देने वाले अपराधी पल्सर बाइक पर सवार थे। इसके बाद झरिया पुलिस मौके पर पहुंच पीड़ित से पूछताछ कर जांच पड़ताल में जुट गई।

घटना के संबंध में बताया जाता है की आज यानी बुधवार के दिन बीसीसीएल के रिटायर्ड कर्मी कृष्णा चौधरी अपनी बेटी की शादी के लिए झरिया बाटा मोड के बैंक ऑफ इंडिया ब्रांच से तीन लाख रूपये निकाल कर ऑटो से अपने घर लौट रहा था । उनके साथ उसकी बेटी भी थी। जैसे ही ऑटो से कृष्णा चौधरी और उनकी बेटी दुखहरणी मंदिर के समीप उतरे, तभी घात लगाए बाइक सवार दो अपराधियों ने रुपयों से भरा थैला को उनकी बेटी के हाथों से छीन कर फरार हो गए। अपराधियों की छीना झपटी की वजह से कृष्णा चौधरी की बेटी सड़क पर गिर गई। जिससे उनके हाथों में चोट आई है। घटना के बाद अफरा तफरी मच गई। उसके बाद अपराधी धनबाद की ओर फरार होने सफल रहे।
घटना के बाद आसपास के लोगों ने मामले की सूचना झरिया थाना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फिर जांच पड़ताल में जुट गई। घटना के बाद पीड़ित कृष्णा चौधरी ने बताया कि 11 मार्च को उनकी बेटी की शादी है। शादी की खरीदारी के लिए वह पैसे निकालकर घर आ रहे थे । तभी अपराधियों ने उनकी बेटी के हाथ से रूपये से भरा थैला छीनकर फरार हो गए। इधर पुलिस मामले की जांच में जुड़ गई है।







