JAMTADA : विद्यासागर और जामताड़ा के बीच कालाझरिया रेलवे होल्ट पर ट्रेन की चपेट में आने से लगभग 7:00 बजे की शाम बहुत बड़ी रेल हादसा हुई। जिसमें कई यात्रियों की कटका मौत की सूचना है। घटना के बारे में बता जाता है कि भागलपुर यशवंतपुर एक्सप्रेस रेलगाड़ी ट्रेक पर खड़ी थी। जिस वजह से यात्री सभी नीचे आ गए थे और इसी बीच लोकल ट्रेन जो आसनसोल से झाझा की ओर जा रही थी, इसके चपेट में आने से कई यात्री हताहत हो गए। रेलवे सूत्रों ने 4 की मौत की पुष्टि की है मरने वालों की संख्या बढ़ सकता है। इसमें अभी तक तीन लाशे ट्रेक पर दिखाई दे रहा है। बाकी स्थानीय पुलिस प्रशासन और हजारों की संख्या में लोग जुट गए हैं। दर्जन भर यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।लेकिन लोगों के अनुसार मृतक की संख्या बढ़ भी सकती है।सूत्रों का कहना है की इस घटना में दर्जन भर लोगों की मौत हुई है।लेकिन अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।








