Dhanbad : भारतीय जनता पार्टी ओबीसी महासभा की ओर से रविवार को पुराना बाजार स्थित अग्रसेन भवन में नवनियुक्त भाजपा धनबाद जिला अध्यक्ष श्रवण राय का स्वागत व अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे भाजपा नेता योगेंद्र यादव, अंकेश राज सहित दर्जनों भाजपा ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष श्रवण राय को फुल का माला पहनाकर अभिनंदन, स्वागत किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष श्रवण राय ने कहा की आज ओबीसी मोर्चा की और से स्वागत का कार्यक्रम था हम सभी पार्टी के लिए काम करते है, वही धनबाद से सांसद प्रत्यासी की घोषणा नही होने के सवाल पर कहा की ये पार्टी आलाकामन फैसला लेगी वे जो भी प्रत्यासी देने हमलोग उनके साथ काम करेंगे, साथ ही कहा की आगामी चुनाव के लिए हमलोग रणनीति के तहत काम करना सुरु कर दिए है। वही योगेंद्र यादव और अंकेश राज ने कहा की हमलोग जिला अध्यक्ष श्रवण राय के साथ खड़े है हमलोगो को उनके द्वारा जो दिशा निर्देश मिलेगा हमलोग काम करेंगे।








