Dhanbad : बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो पर स्थानीय रैयत जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगा रहे है। एक सप्ताह से 8 परिवार धनबाद रणधीर वर्मा चौक पर धरना पर बैठे है।इनका कहना है की विधायक ढुलू महतो के द्वारा रामराज मंदिर के नाम पर हमलोगो की रैयती जमीन पर कब्जा कर रहे है हमलोग का वहां दुकान था जिसे तिरपाल से ढक दिया गया साथ ही बिजली भी कटवा दिया गया है।

इनके धरना के समर्थन में आज कांग्रेस महासचिव जलेश्वर महतो पंहुचे और धरना पर बैठे इस दौरान उन्होंने कहा की विधायक मंदिर के नाम पर वहां के लोगो का जमीन कब्जा कर रहे है। विधायक का काम है जनता के तकलीफ को दूर करना लेकिन वे जनता के साथ ही।अत्याचार कर रहे है।

वही मामले को लेकर विधायक ढुलू महतो ने आरोप को निराधार बताते हुए कहा ये लोग राजनीति के शिकार है मंदिर ट्रस्ट किसी किसी के जमीन नही ली है वे लोग प्रशासन से जांच करवा लें। वही जलेश्वर महतो पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे लोग गंदी राजनीति कर रहे हैं।







