Dhanbad :आखिरकार बाघमारा विधायक को बैकफुट पर आना पड़ा और धरनार्थियों की जीत हुई। बाघमारा विधायक के खिलाफ धरनार्थियों का 16 दिनों से जारी धरना गुरुवार को 17 वें दिन गुरुवार की शाम को एसएसपी एचपी जनार्दन के आश्वासन पर समाप्त हो गया। धरना स्थल पर पहुंचे समाजसेवी विजय झा, पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो, कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी, जेएमएम जिला अध्यक्ष लखी सोरेन ने धरनार्थियों को जूस पिलाकर धरना समाप्त कराया।

एसएसपी के निर्देश पर बुधवार को ही ग्रामीण एसपी, बाघमारा सीओ एवं अन्य पदाधिकारियों ने धरनार्थियों के घरों में बिजली पानी बहाल करायी फिर उनके दुकान के सामने लगा पर्दा भी हटा दिया गया है। धरनार्थियों ने एसएसपी का धन्यवाद किया है साथ ही उन सभी नेताओं का भी धन्यवाद किया है जो उनके धरना में अपना समर्थन दिया। समाजसेवी विजय झा, जेएमएम जिला अध्यक्ष लख्खी सोरेन और कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि सत्याग्रह आंदोलन की जीत हुई और बाघमारा के विधायक ढूलू महतो को बैकफुट पर आना पड़ा।







