Dhanbad गुरुवार की देर शाम धनबाद के रांगाटांड़ से हीरापुर जाने के क्रम में टोटो और ऑटो में जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें टोटो चालक और टोटो पर बैठा एक सवारी गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल टोटो चालक को इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। इधर घटना स्थल पर टाइगर मोबाइल पुलिस मौके पर पहुंच कर टोटो और ऑटो को अपने कब्जे में ले लिया है। वही स्थानीय लोगों ने घटना के सम्बंध में बताया कि ऑटो और टोटो की टक्कर इतनी जोरदार थी कि टोटो ऑटो के ऊपर चढ़ गया हालांकि अन्य किसी को चोट नही लगी है पुलिस दोनों वाहनों को जब्त कर रली है।








