Dhanbad: जिला परिषद मैदान में लगे पुस्तक मेला के एक पुस्तक स्टॉल में मंगलवार की सुबह आग लग गई जिसमे हजारों रुपए के पुस्तक जलने की बात कही जा रही है वही शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। आग की लपटे देख मौजूद गार्ड सहित अन्य लोग पंहुचे, साथ ही फायर ब्रिगेड को सूचना दिया गया लेकिन मौजूद लोगो ने दमकल की गाड़ी आने से पहले ही कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पा लिया, आग बुझाने के बाद दो दमकल की वाहन पंहुची। बता दे की कल ही पुस्तक मेला का उद्घाटन हुआ था।

इधर कोलकाता से आए पुस्तक स्लॉट संचालक तन्मय कुंडू ने आग की घटना को लेकर मेला कमिटी पर ही कई गंभीर आरोप लगा दिया, कहा की एक तो बिजली कनेक्शन सही से नही किया गया साथ ही पुस्तक मेला में लगाया गया अग्नि समन यंत्र खाली था उसने नाइट्रोजन ही नही था। जब आग बुझाने के लिए ले गए तो नाइट्रोजन फायर ही नही हो रहा था। वही पुस्तक मेला कमिटी के लोगो ने कहा की शर्ट सर्किट से आग लगी है जायदा नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन धनबाद में लगातार आगलगी की घटना हो रही है फिर भी प्रशासन या यहां के लोगो में गंभीरता नही दिख रही है।







