Dhanbad : नगर निगम का मंगलवार दुसरे दिन भी अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रहा हीरापुर हटिया पानी टंकी रोड के दोनों तरफ की फुटपाथ दुकानों को हटाया गया। साथ ही दुकानदारों को आगे से दूकाने नही लगाने की कड़ी हिदायत दी गई। सोमवार को हीरापुर से करीब 50 फूट पाथ दुकान को जेसीबी लगाकर हटाया गया था। निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान से कई ठेले खोमचे वाली में बेरोजगारी की समस्या उत्पन्न हो गई को उनके चेहरे पर साफ झलक रही थी।
वही निगम के फूड इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि धनबाद नगर निगम लगातार मुनादी कर लोगों को अतिक्रमण हटाने की अपील कर रहा है पर दुकानदार नहीं मान रहें। हटिया रोड में सड़क के दोनों ओर दुकान लगने से जाम की स्थिति बनी रहती है । दोनों तरफ बांस बल्ली गाड़कर दुकान का संचालन किए जाने से रोड संकरी होने से आवागमन प्रभावित होती है साथ ही स्मार्ट सर्किट से आग लगने का भी खतरा रहता है । ऐसे में सड़क का अग्रिक्रमण कर दुकान लगाने वालों को कड़ी हिदायत देकर उनकी दूकाने हटाई गई है, अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।








