Dhanbad: ईद-उल-फितर एवं रामनवमी को लेकर, बुधवार, दिनांक 3 अप्रैल, को सुबह 11 बजे से धनबाद न्यू टाउन हॉल में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक का आयोजन किया है। इसमें विधि व्यवस्था संधारण के लिए स्थानीय स्तर पर आए सुझाव एवं जिला स्तर पर प्राप्त सुझावों पर विचार किया जाएगा। बैठक में जिले के कई वरीय अधिकारी और शांति समिति के लोग सामिल होंगे।







