Dhanbad: लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से वाहन कोषांग के नोडल पदाधिकारी सह जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर सी द्विवेदी के निर्देश पर जागरुकता अभियान चलाया गया। इस क्रम में जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक सुनील कुमार ने रणधीर वर्मा चौक, गोल बिल्डिंग, सिटी सेंटर के पास छोटे वाहन चालकों के बीच जागरुकता कार्यक्रम चलाया।
उन्होंने लोगों को समझाया कि उनका एक एक वोट बहुमूल्य है। इसलिए 25 मई 2024 को मतदान अवश्य करे। साथ ही बताया गया कि जिनका नाम मतदाता सूची में नही है वे अपना नाम मतदाता सूची में फॉर्म 6 या वोटर हेल्पलाइन एप डाउनलोड करके दर्ज करा सकते है। इसके बाद सभी को मतदाता शपथ दिलाई गई।







