Dhanbad: घटवार, घटवाल आदीवासी महा सभा ने आरक्षण की मांग पुरी नहीं होने पर बोट बहिष्कार करने की बात कही है।धनबाद के गांधी सेवा सदन में घटवार केन्द्रीय अध्यक्ष दुर्गा सिंह व घटवार प्रदेश अध्यक्ष झारखण्ड रामप्रसाद सिंह ने प्रेस वार्ता कर मिडिया को जानकारी देते हुए कहा की आजाद भारत में घटवार, घटवाल आदिवासी जाती को आरक्षण नहीं दिए जाने से पुरे समाज के लोगों में आक्रोश है । आजादी से पुर्व उन्हें आदीवासी का दर्जा प्राप्त था पर वर्ष 1952 में उनसे आदिवासी होने का दर्जा छीन लिया गया ।समाज के लोग पिछले छह दसकों से आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं पर क्ई सरकारें आईं, गयी पर आरक्षण नहीं मिला हाल ही में दुमका के सरैयाहाट में समाज के महाबैठक में पुरे समाज के लोगों ने 2024 के चुनाव में मतदान बहिष्कार का निर्णय लिया है ।जिसको लेकर आज धनबाद जिला घटवार महासभा ने भी वोट वहिष्कार करने का निर्णय लिया है । पुरे झारखण्ड प्रदेश में घटवार जाती की 35 लाख आबादी है ।







