BOKARO : लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त विजया जाधव के निर्देश पर अवैध शराब, कोयला और अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। गुप्त सूचना के आधार पर चास अनुमंडल पदाधिकारी ओम प्रकाश गुप्ता द्वारा पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के चाकुलिया में अवैध कोयला डिपो पर छापेमारी की। इस दौरान डिपो से पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध रूप से भंडारीत कोयला को जब्त किया। जब्त कोयला लगभग 150 टन है।पुलिस ने मौके से वजन करने वाले एक मशीन को भी जब्त किया। साथ ही पुलिस जांच कर रही है की डिपो कौन चला रहा था।उसके विरोध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में एक को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल पुलिस जब्त कोयले को प्रबंधन के सुपुर्द कर आगे की जांच में जुट गई है।







