BOKARO: मध्य प्रदेश ग्वालियर के रहने वाले हैप्पी शर्मा बारह ज्योतिलिंग दर्शन हेतु पैदल यात्रा पर निकले हुए है। बाबा काशी विश्वनाथ और बाबा बैजनाथ का दर्शन करते हुए आज मल्लिका अर्जुन दर्शन जाने के क्रम मे बोकारो के एनएच 23 पेटरवार पहुंचे। जहां स्थानीय लोगों के साथ साथ समाजसेवियों ने उसका स्वागत किया। वहीं कुछ देर रुके हैप्पी ने पत्रकारों को बताया की अभी 10 ज्योतिलिंग बाकी है। अभी तक 1200 किलोमीटर पैदल चल चुके है और अभी 9000 चलना बाकी है, आगे ऊपर वाले की महिमा।

वहीं उन्होंने बताया की भगवान महादेव के इच्छा से निकला हूं और बस चलते जा रहा हूं। मैं लोगो को कहूंगा की हर व्यक्ति को एक बार जीवन मे 12 ज्योति लिंग का दर्शन करना चाहिए, मैं ये नहीं कहता हूं कि पैदल यात्रा ही करें, यदि इच्छा हो तो बस, ट्रेन आदि से भी यात्रा कर जाना चाहिए। अपने रहन सहन और खाने पीने पर बताया की दिन भर फल पर रहता हूं और रात्रि के समय यदि शुद्ध भोजन मिले तो खाता हूं नहीं तो ऐसे ही रह जाता हूं। दुनिया में बहुतों लोग है जो मेरी यात्रा देख असमंजस में पड़ गए, लेकिन मैंने मन में ठान लिया की बिना दर्शन किए लौटूंगा नहीं,चाहे मेरी जान चली जाए। कहते है ना जब इंसान ठान ले तो उपर वाला भी उसका सहारा बन उसकी मदद करता है।







