JAMTARA : मिहिजाम थाना क्षेत्र के बेवा गांव स्थित एनएच 419 के किनारे अपने घर के बाउंड्री के अंदर फूल तोड़ रहे एक व्यक्ति अजय मंडल को अनियंत्रित पिकअप वैन ने टक्कर मार दी। जिसके बाद अजय मंडल को घायल अवस्था में जामताड़ा सदर अस्पताल लाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया।
पिकअप वैन का ड्राइवर को पकड़ लिया गया है। इधर घटना की सूचना मिहिजाम थाना को दे दी गई है। पिकअप वैन मौके पर ही खड़ा है। ग्रामीणों ने बताया कि अजय मंडल को काफी गंभीर चोट लगी है। डब्ल्यू बी 37डी 4096 नंबर की यह वैन पानी बोतल लेकर आसनसोल की ओर से आ रही थी, जो बेवा मोड़ के पास अनियंत्रित होकर चारदिवारी में जा घुसी। उसी समय फूल तोड़ रहे अजय मंडल को दीवार तोड़कर ठोकर मार दिया, जिससे अजय मंडल गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना की सूचना पाकर मिहिजाम थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर पिकअप वैन को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है।







