Dhanbad : निरसा थाना अंतर्गत निरसा बाजार स्थित एसबीआई एटीएम के समीप शनिवार को कुएं से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है, खबर क्षेत्र में फैलते ही सनसनी मच गई। आसपास के लोगों के अनुसार सुबह से इस कुएं से बदबू आ रही थी, जिसके बाद कुएं में लोगों ने झांक कर देखा तो एक तैरता हुआ शव देखा गया जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।

जिसके बाद मृतक की पहचान हुई। मृतक का नाम कमलेश मालाकार है जो मानसिक रूप से अर्ध विक्षिप्त था, वह कई दिनों से घर से लापता था। परिजनो का कहना है कि बिना बताए वह घर से निकल गया था वापस आने की उम्मीद लगाए बैठे थे लेकिन वह नहीं आया फिलहाल पुलिस कुएं से कड़ी मशक्कत के बाद शव को निकालकर अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्ड्म के लिए धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया।







