DHANBAD: रामनवमी अखड़ा को लेकर धनबाद शहर के वाहन रूट में बदलाव किया गया है। 17 अप्रेल गुरुवार को शहरी क्षेत्रों में दोपहर 01 बजे से जुलुस समाप्ति तक यात्री बसों के प्रवेश पर पूर्ण पाबंदी होगी इस दौरान यात्री बसों के परिचालन हेतु निम्न मार्ग निर्धारित की गई है:- धनबाद-बोकारो राँची / राँची-बोकारो धनबाद मार्ग से परिचालित होने वाले यात्री वाहन हेतु निम्न रूप से मार्ग का निर्धारण किया जाता है। करकेंन्द्र मोड तेतुलमारी थाना राजू यादव स्मारक (लोयाबाद) शहीद शक्तिनाथ चौक सिजूआ नया मोड़ बिनोद बिहारी चौक पाण्डेयडीह बिरसा मुंडा पार्क, मेमको मोड़ होते हुए धनबाद बरटांड बस स्टैंड आएगी।
जबकि जमशेदपुर-पुरुलिया-धनबाद/ धनबाद-पुरुलिया-जमशेदपुर मार्ग से परिचालित होने वाले यात्री वाहन नगिना बाजार (मोहलबनी चेकपोस्ट, (CISF) सुदामडीह थाना जामाडोबा मोड़ पुटकी मोड करकेन्द्र मोड करकेन्द्र मोड के उपरांत धनबाद बोकारो राँची/ राँची- बोकारो धनबाद मार्ग।
सिन्दरी-झरिया होते हुए धनबाद आने वाली सभी यात्री वाहन इन्दिरा चौक झरिया राँची-बोकारो-धनबाद मार्ग। कतरास मोड केन्दुआ करकेंन्द्र मोड़ / करकेन्द्र मोड़ उपरांत सिन्दरी से पुटकी की ओर जाने वाले भारी वाहनों का गौषाला औ०पी० के पास NO ENTRY रहेगी। बोकारो से धनबाद की ओर आने वाले भारी वाहनों का प्रवेश डीनोबली स्कूल गेट से आगे NO ENTRY रहेगा। पुटकी से सिन्दरी की ओर जाने वाले भारी वाहन आबोदेवी पेट्रोल पम्प के बाद NO ENTRY रहेगा।
धनसार से झरिया कतरास मोड तक भारी वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। केन्दुआडीह से कतरास मोड़ तक भारी वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। झरिया / केन्दुआडीह की ओर आने-जाने वाले वाहन मटकुरिया चेक पोस्ट/नई दिल्ली मोड़ होते हुए जाएंगे।
वही केन्दुआडीह की ओर आने वाले वाहन मटकुरिया चेकपोस्ट तक आऐंगे एवं पुनः इसी रास्ते से वापस अपने गंतव्य की ओर जायेंगे।झरिया की ओर से आने वाले वाहन धनसार चौक तक आऐंगे पुनः इसी रास्ते से वापस अपने गंतव्य की ओर जायेंगे। धनसार चौक से बैंकमोड/शक्ति मंदिर के तरफ जाना वर्जित रहेगा।
भूदा, बलियापुर, हीरापुर झारखण्ड मैदान की तरफ से पुरानी बाजार मनईटॉड की ओर आने वाले वाहन बरमसिया पुल से वापस पुनः इसी रास्ते से अपने गंतव्य की ओर जायेंगे। बरमसिया पुल से मनईटाँड पुरानी बाजार एवं हीरापुर की तरफ NO ENTRY रहेगा।
भूली, बिनोद बिहारी चौक के तरफ से आने वाले वाहन बिरसा मुंडा पार्क, मेमको मोड़, सिटी सेन्टर, रेलवे स्टेषन, श्रमिक चौक होते हुए पुनः इसी रास्ते से अपने गंतव्य की ओर जायेंगे। धनबाद नगर से भुली की ओर जाने वाली गाडी ओवरब्रिज पर सुभाष चौक से होते हुए ओवरब्रिज के नीचे से वासेपुर होते हुए भूली जायेगी।
श्रमिक चौक से गया पुल / बैंकमोड़ के तरफ NO ENTRY रहेगा। जे०सी० मल्लिक, पटेल चौक, पानी टंकी, हटिया मोड़, प्रेम नगर गली, रणधीर वर्मा, अनुमंडल कार्यालय रोड़, भोला स्वीटस, रेलवे स्टेषन मजार की ओर से हीरापुर की तरफ
धनबाद मेमको मोड़ की ओर आने वाले सभी प्रकार के सवारी वाहन ऑटो, ई-रिक्सा गोल बिल्डींग, मेमको मोड़, सिटी सेन्टर, रेलवे स्टेशन, श्रमिक चौक होते हुए पुनः इसी रास्ते से वापस अपने गंतव्य स्थान की ओर जायेंगे।
गोल ब्लिडिंग की और आने वाले सभी प्रकार के सवारी वाहन ऑटो, ई-रिक्षा गौल बिल्डींग, मेमको मोड़, सिटी सेन्टर, रेलवे स्टेशन, श्रमिक चौक होते हुए पुनः इसी रास्ते से वापस अपने गंतव्य स्थान की ओर जायेंगे।







