RANCHI : झारखंड के रांची में ED ने एक बार फिर से दबिश दी। जमीन घोटाला मामले को लेकर रांची के कई ठिकानों में ED की रेड चल रही है। इनमें JMM के कुछ नेताओं के ठिकानों पर भी ED ने दबिश दी हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ED की अलग अलग टीमें रांची के तुपुदाना, बरियातू, मोरहाबादी और पंडरा इलाके में छापेमारी कर रही है। सूत्रों का कहना यह भी है कि ED की टीम JMM के नेता अंतु तिर्की समेत कई अन्य नेताओं के यहां भी छापेमारी चल रही है।अभी तक मिली जानकारी के अनुसार राजधानी रांची में कुल 9 जगहों पर ED की रेड चल रही है। ED की यह रेड पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मामले में गिरफ्तार जमीन दलाल सद्दाम से पूछताछ के बाद फिर से नए सिरे से यह छापेमारी की जा रही है। जिसमें JMM नेता अंतु तिर्की सहित 9 जगहों पर रेड चल रही है।

जानकारी के मुताबिक ED की टीम मंगलवार सुबह सात बजे JMM के नेता अंतु तुर्की के बरियातू स्थित आवास पर पहुंची। जहां ED की टीम कागजात को खंगाल रही है। इन सबके साथ ही जमीन कारोबारी विपिन सिंह के मोरहाबादी स्थित आवास, खेलगांव स्थित शेखर कुशवाहा के ठिकाने कोकर में प्रियरंजन सहाय के ठिकाने पर भी ED की जांच चलने की सूचना है। इसके पहले भी विपिन सिंह, शेखर कुशवाहा और प्रियरंजन सहाय के यहां ED ने दबिश दे चुकी है।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मामले में गिरफ्तार सद्दाम से पूछताछ के बाद मिली सबूत के बाद यह छापेमारी चल रही है। ED ने सद्दाम को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी, उसी पूछताछ के बाद अंतु तिर्की सहित कई अन्य के यहां छापेमारी की जा रही है। आप को बताते चले कि रांची में सेना की जमीन के साथ साथ जमीन घोटाले से जुड़े मामले में ED कार्यवाई की थी। इस मामले में रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन, बड़गाईं अंचल के सीओ मनोज कुमार समेत अंचल के राजस्व कर्मचारियों और जमीन माफियाओं के ठिकाने पर छापेमारी की थी। ED को बड़े पैमानें पर जमीन के डीड, रजिस्ट्री से जुड़े दस्तावेज, कई सरकारी कागजात मिले थे। उन्हीं दस्तावेजों के आधार पर रांची में अरबों की जमीन की खरीद बिक्री में गड़बड़ी और उससे मनी लाउंड्रिंग के साक्ष्य ED के हाथ लगे थे। उन्हीं सब के आधार पर आज की छापेमारी को भी देखी जा रही है।








