RANCHI: कांग्रेस ने झारखंड के तीन लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित कर दिया हैं। धनबाद से अनुपमा सिंह को टिकट दिया गया है। भाजपा से ढुल्लू महतो मैदान में है। वही गोड्डा से विधायक दीपिका पांडेय सिंह को टिकट दिया गया है। उनका मुकाबला भाजपा के डॉ निशिकांत दूबे से होग जबकि कांग्रेस से चतरा से पूर्व मंत्री कृष्णानंद त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया है।







