GODDA कांग्रेस का: झारखण्ड की तीन सीटों का ऐलान हुए अभी 24 घंटा भी नहीं बीते की पार्टी में विरोध के स्वर उठने लगे। मंगलवार को ही कांग्रेस ने गोड्डा, चतरा और धनबाद के लिए प्रत्याशियों का ऐलान किया। गोड्डा की बहुचर्चित सीट कांग्रेस के खाते में गई थी। जिस सीट से कांग्रेस ने दीपिका सिंह पांडे को अपना उम्मीदवार बनाया। जो महागामा विधानसभा से विधायक है।कांग्रेस द्वारा दीपिका पांडे को प्रत्याशी की घोषणा करते ही पार्टी के भीतर से विरोध के स्वर उठने लगे हैं। पार्टी कार्यकर्ता अब तो सड़कों पर उतर विरोध जताने लगे है। इसका असर भी दिखने लगा है। गोड्डा कांग्रेस कार्यालय में दीपिका पांडे सिंह को कांग्रेस प्रत्याशी बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन और नारेबाजी कर नाराजगी जताई। कार्यकर्ताओं का गुस्सा पार्टी कार्यालय में देखने को मिला, कार्यकर्ताओं ने आलाकमान समेत पार्टी के वरीय नेताओं के खिलाफ नारेबाजी भी की। कार्यकर्ताओं में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर और प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर के खिलाफ आक्रोश देखने को मिल रहा है।

जानकारी के मुताबिक विरोध करने वाले कार्यकर्ता प्रदीप यादव के समर्थक और युवा मोर्चा के सदस्य हैं। वहीं विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं का कहना था कि पार्टी ने जीतने वाले प्रत्याशी को टिकट नहीं दिया है। इसलिए हमने पार्टी को इस फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की है। आलाकमान के फैसले से कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। पार्टी उचित उम्मीदवार को टिकट दें तो हम हर हाल में पार्टी की झोली में गोड्डा सीट डालेंगे।
आपको बताते चले कि इस बार प्रदीप यादव भी टिकट की रेस में थे। उन्होंने भी टिकट के लिए एड़ी चोटी की जोर लगाए हुए थे। लेकिन बाजी दीपिका पांडे मार ले गई। दोनों लगातार क्षेत्र का दौरा कर रहे थे और लोगों से मिल रहे थे। लेकिन इस बीच मंगलवार को कांग्रेस की दीपिका पांडे सिंह को गोड्डा सीट से पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया गया। जिसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओ में नाराजगी हो गई। दीपिका पांडे कि गोड्डा लोकसभा सीट से लगातार तीन बार से सांसद और बीजेपी प्रत्याशी निशिकांत दुबे से मुकाबला है। अब देखने वाली बात यह है की इस बार गोड्डा की जनता किसे अपना नेता मानती है।







