DHANBAD : कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार धनबाद से लोकसभा प्रत्याशी की घोषणा की थी। बेरमो विधायक अनूप सिंह की पत्नी अनुपमा सिंह को धनबाद से प्रत्याशी बनाई है। घोषणा के दूसरे दिन अनुपमा सिंह धनबाद पंहुची और जनसंपर्क किया इस दौरान कांग्रेस और INDIA गठबंधन के नेताओ और कार्यकर्ताओं ने अपने प्रत्याशी का जोरदार स्वागत किया। जनसंपर्क की शुरुवात बरवाअड्डा किसान चौक में आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद सुरु हुआ जो धनबाद शहर से झरिया तक किया गया। पार्टी के नेताओ और कार्यकर्ताओं ने जगह माला से स्वागत किया।

इस दौरान कॉग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह ने कहा पार्टी ने मुझे उमीदवार बनाया है। भाजपा प्रत्याशी के सामने मुझ पर पार्टी ने भरोसा किया है। धनबाद में पिछले 20 सालो से बीजेपी का राज है। आज तक कोई काम नहीं हुआ है। भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो पर वार करते हुए कहा की महिला के सम्मान के लिए लड़ने के लिए तैयार हूं, महिला पर यौन शोषण के आरोपी को भाजपा ने टिकट दिया। साथ ही कहा उनके ससुर राजेन्द्र सिंह मजदूरों के हक के लिये हमेशा लड़े है। साथ पति अनूप सिंह को भी काम करते देखा है। इसलिए मुझे राजनीति में कोई परेशानी नहीं होगी।







