JAMTARA : जामताड़ा में रविवार की सुबह एक युवक और एक युवती का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई है। दोनों का शव विंदापाथर थाना क्षेत्र के जंगल से बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस दोनों का शव कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है।
रविवार की सुबह जब ग्रामीण जंगल की तरफ गए तो सभी सन्न रह गए। एक युवक और युवती का शव पेड़ में लटकता हुआ पाया गया। इसके बाद पुरे इलाके में सनसनी फैल गई। फिर ग्रामीणों ने इसकी सुचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच युवक और युवती के शव को बरामद कर जांच कर रही है। मामला विंदापाथर थाना क्षेत्र के जंगल का है। पुलिस दोनों का शव को पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा सदर अस्पताल भेज दिया है। युवक और युवती की पहचान मिहिजाम थाना क्षेत्र के रहने वाले के रूप में हुई है।
विंदापाथर थाना के थाना प्रभारी कुंदन कुमार से मोबाइल से संपर्क किया गया। इस मामले को लेकर थाना प्रभारी के द्वारा बताया गया कि इस मामले को लेकर फिलहाल छानबीन की जा रही है, इसमें अनुसंधान किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जांच के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकता है। छानबीन की गोपनीयता की दृष्टि से इस मामले को लेकर आगे किसी भी तरह की जानकारी देना पुलिस ने उचित नहीं समझा और ना ही फिलहाल किसी प्रकार की जानकारी दी है।
फिलहाल पुलिस हर दिशा में जांच कर रही है, ग्रामीणों के द्वारा प्रेम प्रसंग बताने के साथ-साथ, लड़का-लड़की जंगल कैसे पहुंचे, इन्होंने आत्महत्या की है या इनकी हत्या की गयी है। इस घटना के पीछे कारण क्या है, जिसका खुलासा होना बाकी है। फिलहाल मामले को लेकर जितनी मुंह उतनी बातें हवा में तैर रही है।







