RANCHI : झारखंड से इस समय की बड़ी खबर निकल कर सामने आई है। कांग्रेस ने गोड्डा प्रत्याशी दीपिका सिंह का पत्ता काट कर प्रदीप यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं रांची से सुबोध कांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय को अपना उम्मीदवार घोषित किया।

आप को बताते चले कि जब से गोड्डा लोकसभा सीट से कांग्रेस ने दीपिका पांडे को अपना उम्मीदवार बनाया था। उसी दिन से पार्टी ने विद्रोह शुरू हो गई थी। कांग्रेस कार्यकर्त्ता पार्टी आलाकमान से उम्मीदवार बदलनेतकी मांग कर रहे थे। शनिवार को भी जब राहुल गांधी देवघर हवाई अड्डा पहुंचें थे तो दीपिका सहित प्रदीप यादव ने भी उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया था। यह किसी को भी अनुमान नहीं था की गोड्डा से प्रत्याशी बदला जा सकता है।लेकिन रविवार को कांग्रेस ने प्रेस रिलीज जारी कर इसकी पुष्टि कर दी।

वहीं रांची सीट से कांग्रेस ने सुबोध कांत सहाय की बेटी को अपना उम्मीदवार बनाकर उस पर भरोषा जताया है।अब देखने वाली बात होगी की क्या कांग्रेस अपने इस चाल में सफल हो पाती है या नहीं,यह तो आने वाला चुनाव ही बताएगा।







