RANCHI : रांची रिम्स से एक कैदी के फरार हो गया है, साथ ही उसके सुरक्षा में तैनात जवान भी गायब है। जिससे पुलिस की सुरक्षा में एक बार फिर चूक का मामला सामने आया है। रिम्स के सर्जरी वार्ड में इलाजरत कैदी श्याम किशोर चौधरी हाथ से हथकड़ी निकाल कर भाग निकला। इसके बाद तो मानों पुलिस महकमा में हलचल मच गई। वहीं कैदी की सुरक्षा में तैनात जवान सन्न है।घटना के बाद पुलिस रिम्स पहुंच जांच कर कैदी की धड़पकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
आप को बताते चले कि इलाजरत आरोपी पलामू के हरिहरगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसे इलाज के लिए 13 अप्रैल को डालटनगंज सदर अस्पताल से रिम्स लाया गया था। जानकारी के अनुसार कैदी ने कील निगल लिया था,जिसके बाद उसकी स्थिति को देखते हुए रिम्स में भर्ती कराया गया था। 13 अप्रैल को उसके पेट का ऑपरेशन हुआ था। उसके बाद उसे 16 अप्रैल को सर्जरी वार्ड में रखा गया था। इसी बीच मौके का फायदा उठाते हुए कैदी हाथ में से हथकड़ी निकाल वहां से फरार हो गया। जिस समय कैदी फरार हुआ उस समय उसके निगरानी में तैनात दोनो जवान मौके से गायब थे।एक जवान शौच के लिए गया था जबकि दूसरा पेट दर्द होने के कारण दवा लेने गया था। जैसे ही दोनों जवानो को कैदी के भाग जाने की खबर लगी, उनके होश उड़ गए। उसके बाद कैदी के भागने को लेकर बरियातू पुलिस ने कैदी की सुरक्षा में तैनात हवलदार शनिचरवा उरांव ओर जीतलाल महतो की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। दोनों जवान पलामू जिला बल के हैं और कैदी को लेकर इलाज के लिए रिम्स पहुंचे थे।
फिलहाल पुलिस आरोपी के घर और रिश्तेदारों के यहां नजर रखी हुई है। भागकर वह यहां तो शरण नही ले रखा है। बरियातू पुलिस के अनुसार आरोपी को ऑपरेशन के बाद कैदी वार्ड से 16 अप्रैल को सर्जरी वार्ड में शिफ्ट किया गया था। वहीं इलाज चल रहा था। जवान का कहना था की सुबह पांच बजे लघुशंका के लिए गया था, जबकि दूसरे ने बताया कि पेट खराब होने की वजह से वह शौचालय जाने के बाद रिम्स दवाखाना दवा लाने गया था। कैदी ने मौके का फायदा उठा कर हाथ से हथकड़ी निकालकर भाग निकला।







