MUJAFFARPUR : मुजफ्फरपुर जंक्शन पर सोमवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा hपूरे रेलवे महकमा में कोहराम है। हुआ यह की सोमवार की सुबह वलसाड से मुजफ्फरपुर आई श्रमिक एक्सप्रेस में अग्निशमन यंत्र ब्लास्ट हो गया। इसमें एक आरपीएफ जवान की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। उसके बाद तो पूरे रेलवे महकमा में कोहराम सा मच गया। घटना मुजफ्फरपुर जंक्शन पर खड़ी श्रमिक एक्सप्रेस में हुई है। गनीमत यह थी कि हादसे के वक्त ट्रेन में यात्री मौजूद नहीं थे, वरना बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता था। ट्रेन अपने समय से मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंच चुकी थी।

इसी दौरान ट्रेन के एस 8 बोगी में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। ट्रेन में आग लगने की जानकारी मिलने के बाद स्टेशन पर तैनात आरपीएफ के जवान विनोद दास मौके पर पहुंचे और बोगी में लगे अग्निशमन यंत्र से आग बुझाने की कोशिश करने लगें। इसी दौरान अग्निशमन यंत्र ब्लास्ट कर गया और वह बुरी तरह जख्मी हो गया। जिसे आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उसकी मौत हो गई। घटना के बाद रेलवे के अधिकारी सहित पुलिस मौके पर पहुंच स्थिति का जायजा लेने लगे। घटना को लेकर रेलवे अधिकारियों का कहना था कि जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 5 पर ट्रेन पहुंची थी और आरपीएफ जवान की वहां ड्यूटी थी। इसी दौरान जवान ने शॉर्ट सर्किट से धुंआ निकलते देखा, जिसे बुझाने की कोशिश में वह जुट गया। इसी दौरान अचानक अग्निशमन यंत्र में ब्लास्ट हो गया। उस घटना में जवान की मौत हो गई, उनके परिजन को जानकारी दे दी गई है। मौके पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है, टीम द्वारा जांच की जा रही है।







