GAYA : गया के रामपुर थाना क्षेत्र के गांगो बिगहा के रहनेवाला एक ऑटो चालक का शव मेडिकल थाना क्षेत्र के हरियो गांव के पास सड़क किनारे से मिला। युवक का शव उसके ऑटो पर रखा हुआ था, वहीं मृतक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। वहीं परिजनों ने इस घटना को हत्या की आशंका जताई है। परिजनों का कहना है कि हत्या के पीछे का कारण प्रेम प्रसंग है। घटना की जानकारी के बाद रामपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गयी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाई करने की बात कही।

घटना को लेकर परिवारवालों का कहना है कि राहुल कुमार अपना ऑटो चलाता था। 21 अप्रैल की शाम को वह ऑटो लेकर घर से निकला, लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं आने पर घर वालों को चिंता हुई। सुबह भी वह घर नहीं लौटा तो अनहोनी की आशंका को लेकर परिवारवालों ने इसकी सुचना रामपुर थाने की पुलिस को दी।
रामपुर पुलिस को देर शाम को जानकारी मिली की सड़क के पास खड़ी ऑटो में एक युवक का शव पड़ा है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर गायब हुए युवक के परिजनों को शव की शिनाख्त करने के लिए बुलाया। परिवार के लोग मौके पर पहुंच देखा तो शव राहुल की थी। जिसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे।
मृतक के चाचा गोपाल यादव का कहना है कि राहुल की हत्या प्रेम प्रसंग में हुई है। क्योंकि उसका एक लड़की से प्रेम प्रसंग था। आशंका है की लड़की पक्ष के लोगों ने मिल कर उसकी हत्या कर दी है। रामपुर थाना के प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि इस मामले में जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामला दर्ज होने के बाद आरोपियों की भी गिरफ्तारी की जाएगी।







