DHANBAD : जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बनकाली रोड निवासी बालू कारोबारी बबलू सिंह के भाई की 35 वर्षीय पत्नी मीनाक्षी देवी ने बंद कमरे में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। फिलहाल
आत्महत्या का कारण का पता नही चल पाया है।
वहीं घटना की सूचना पर गोबिंदपुर थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच मामले की जानकारी लेते हुए जांच में जुट गई। वहीं कई घंटों के जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए धनबाद एसएसएनएमसीएच भेज दिया गया।

मृतिका अपने पीछे तीन बच्चों और पति को छोड़ गई। इस संबंध में बबलू सिंह ने मीडिया को बताया की मंगलवार की शाम को बच्चे ट्यूशन के लिए गया था जब उधर से लौटा तो दरवाजा बंद था फोन करने पर भी फोन नही उठाई तब बच्चे लोगो से सूचना मिली तो दरवाजा को तोड़ा गया तो देखा की वे फांसी लगा ली है।







