PATNA : पटना के पुनपुन थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात अपराधियों जेडीयू नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। साथ ही अपराधियों ने उसके एक दोस्त को भी गोली मारकर घायल कर दिया है। जिसका इलाज पटना के कंकड़बाग के एक अस्पताल में चल रहा है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है। वहीं आक्रोशित लोग गुरूवार की सुबह हत्या के विरोध में सड़क जाम कर हंगामा कर रहे है।

बता दे की पटना में इन दिनों अपराधियों को पुलिस का खौफ नहीं रह गया है। उसके लाख सख्ती के बाउजुद भी अपराधी उनके मंसूबों पर पानी फेरते हुए किसी ना किसी क्षेत्र में बड़ी घटना को अंजाम देते आ रहे है। इस बार अपराधियों के निशाने पर जेडीयू नेता सौरभ कुमार थे, जिन्हें गोलियों से छलनी कर आराम से फरार होने में सफल रहे। इस घटना में अपराधियों ने इसके साथ रहे एक दोस्त को भी गोलियों का निशाना बनाया है, जिसे पेट और बांह में गोली लगी है। जिसका इलाज पटना के कंकड़बाग के एक अस्पताल में चल रहा है।

घटना को लेकर बताया जाता है की जदयू नेता सौरभ कुमार बुधवार की देर रात पुनपुन के बड़हिया कोल गांव में अपने एक दोस्त अजीत कुमार के भाई की रिसेप्शन पार्टी में गए थे। रात लगभग 12 बजे रिसेप्शन पार्टी से अपने एक मित्र मुनमुन कुमार के साथ वापस अपने घर लौट रहे थे। तभी पहले से ही घात लगाए अपराधियों ने जैसे ही सौरभ कुमार अपनी गाड़ी पर बैठ रहे थे, तभी मोटरसाइकिल से आए और ताबड़तोड़ सौरभ पर गोलियां चला दीं। सौरभ के सिर में जबकि उसके दोस्त मुनमुन कुमार के पेट-हाथ में गोलियां लगीं है। गोली मारने के बाद अपराधी आराम से मोटरसाइकिल से फरार हो गए। वहीं गोली लगते ही दोनों वहीं गिरकर गए। गोलीबारी की सूचना मिलते ही आसपास के लोग दौड़े हुए मौके पर पहुंच दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने सौरभ कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल मुनमुन कुमार को पटना के कंकड़बाग के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। वहीं दूसरी तरफ घटना की सूचना मिलते ही गांव के लोग गुरूवार की सुबह सुबह सड़क पर उतर आए है और पटना पुनपुन मार्ग को जाम कर जमकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के कई आला अधिकारी सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास में लगी हुई है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों ने जदयू नेता को सिर में गोली मारी है, जिससे उनकी मौत हो गई है,जबकि एक को गोली लगी है जिसका इलाज चल रहा है। पुलिस टीम ने खोजी कुत्तों के साथ फॉरेंसिक टीम को भी बुलाकर जांच कर रही है।इसके अलावा पुलिस सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है।
वहीं घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घटना की जानकारी के बाद मीसा भारती भी मौके पर पहुंच मृतक के परिवार से मिल ढांढस दी।







