DHANBAD: विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर गुरुवार को धनबाद सदर अस्पताल से जागरूकता रैली निकला गया जो सिटी सेंटर होते हुए रणधीर वर्मा चौक पर पहुंच कर समाप्त हुई। रैली में बड़ी संख्या में प्रशिक्षु एएनएम, सेविका, सहिया, एनसीसी छात्र मौजूद थे।

इस संबंध में वीबीडी पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार ने बताया कि रैली के माध्यम से लोगों को बताया गया कि जन जागरूकता और जन भागीदारी ही मलेरिया के रोकथाम का सबसे कारगर उपाय है। साथ ही लोगों को अपने आस पास साफ सफाई रखने के साथ खाली स्थानों पर बेवजह पानी के जलजमाव की रोकथाम की अपील की गई। बुखार होने पर मलेरिया जांच करवाने की सलाह दी गई।
वहीं एक अन्य कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग ने कोला कुसमा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासी विद्यालय में जागरूकता सह प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का भी आयोजन किया। इस अवसर पर जिला वीबीडी पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार, वी.बी.डी. सलाहकार श्री रमेश कुमार सिंह, एमओआईसी सदर सीएचसी डॉ राजीव कुमार व अन्य लोग मौजूद थे।







