PATNA : पटना स्टेशन के पास पाल होटल में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई, जिसमें छह लोगों के मौत होने की खबर आ रही है। पहले दो लोगो की झुलसने से मौत की खबर सामने आई थी लेकिन धीरे धीरे मरने वालो की संख्या बढ़ती गई। अब तक मरने वालों मे दो महिला और एक पुरुष शामिल हैं। मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है। वहीं बारह से अधिक लोगों के घायल होने की भी सूचना है। फिलहाल घायलों को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। जहां कई लोगों की हालत गंभीर बताई जाती है, इस आगलगी में कई घायल व्यक्ति बुरी तरह से झुलस चुके है। जिनका इमरजेंसी वार्ड में इलाज चल रहा है। आग को बुझाने के लिए कई दमकल की गाड़ी के साथ जिला प्रशासन लगी हुई है।

इस आगलगी का शिकार होटल और अन्य इमारत भी है। जिसमें सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है।मृतकों और घायलों की संख्या के बारे में आधिकारिक बयान अभी सामने नहीं आए है। लेकिन अनुमान है की छह लोगों की इस अग्निकांड में जलकर मौत हुई है। 15 से अधिक लोग जले हुए है। जिनका पीएमसीएच में इलाज चल रहा है। जिस समय होटल में आग लगी, उस समय होटल में कई लोग मौजूद थे। इस घटना की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच कर आग बुझाने में जुट गईं। दो घंटों से भी अधिक समय के बाद आग पर कंट्रोल किया गया। होटल और पास की बिल्डिंग से पचास से भी अधिक लोगों को निकाला गया। आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि गैस सिलेंडर में लीक की वजह से आग लगी। आग पर काबू पा लिया गया है।

जानकारी के अनुसार आग दिन के ग्यारह और बारह के बीच में लगी। गैस सिलेंडर की वजह से लगी आग काफी तेजी से फैल गई। होटल वालों ने अग्निशमन यंत्र की मदद से आग बुझाने की कोशिश भी की। लेकिन आग देखते-देखते पूरे होटल में फैल गई और आस-पास के भवनों को भी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते हीं अग्निशमन विभाग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। आग की घटना के बाद लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

वहीं प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि होटल में गैस सिलेंडर से आग लगी। चाउमिंग व अन्य फास्ट फूड बनाने के लिए नया सिलेंडर बदलने के लिए लाया गया था, जो पहले से जल रही गैस से उसमें भी आग लग गई।। फिलहाल जिला प्रशासन के अलावा फायर बिग्रेड की टीम अभी भी मौके पर मौजुद है और रेस्क्यू कर फंसे लोगों को निकाल रहे है।








