CHAIBASA : चाईबासा पुलिस और सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा लगाए गए तीन IED बम बरामद किया है। इसके अलावा पुलिस ने नक्सलियों की रोजमर्रा की समान भी बरामद करने में सफलता हासिल की है। फिलहाल पुलिस और सुरक्षा बल ने बम को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस और सुरक्षा बलों द्वारा पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान टोंटो थाना के वनग्राम जिमकी इकिर में नक्सलियों द्वारा छुपा कर रखे गए तीन IED बम बरामद किये गये हैं। बरामद बम को बम निरोधक दस्ते की मदद से वहीं नष्ट कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक़ प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, कांडे, अजय महतो, अश्विन, अनमोल, मोछू, चमन अपने दस्ते के सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूमने की सूचना मिली थी।
जिसके बाद चाईबासा पुलिस एक टीम का गठन कर क्षेत्र में लगातार अभियान चलाया जा रहा था। ऑपरेशन के दौरान टोंटो थाना के जिम्की इकिर वन क्षेत्र के आसपास जंगली पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाए गए तीन IED बम को बरामद किया गया और उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता की सहयोग से नष्ट कर दिया गया।इसके अलावा सुरक्षा बल ने दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी बरामद की हैं।







