DHANBAD: धनबाद कोयलांचल के झरिया – कतरास सहित अन्य कोलियरी क्षेत्रों में निवास करने वाले ग्रामीणों और मजदूरों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह जनता श्रमिक संघ की महामंत्री रागिनी सिंह ने अपने संगठन की प्रतिनिधिमंडल के साथ बीसीसीएल के सीएमडी समीरन दत्ता से कोयला भवन स्थित बीसीसीएल मुख्यालय में मुलाकात की।

जिसमे कोलियरी क्षेत्र में पानी,बिजली ,स्वास्थ्य ,शिक्षा सड़क समेत कई गंभीर विषयों पर वार्ता की गई। मुख्य रूप से झरिया कोलफील्ड क्षेत्रों में उत्खनन स्थलो में जमाव जल को शुद्ध कर ग्रामीणों के लिए पानी की व्यवस्था की जाय ताकि पानी की समस्या का समाधान हो सके। साथ ही झरिया से बेलगढिया में पुनर्वास किए गए लोगो को विस्थापित लोगो को झरिया में रोजगार मुहैया कराया जाय, क्योंकि झरिया से बेलगड़िया में बसाए गए लोग बेरोजगारी का दंश झेल रहे है
वही कतरास के सिजूआ एरिया 5 के नगरीजोर नदी में ओबी डंप करने के कारण नदी का अस्तित्व खत्म हो गया है जिससे वहां के स्थानीय ग्रामीणों को पानी की घोर समस्या से जूझना पड़ रहा है इसके लिए प्रबंधन वैकल्पिक व्यवस्था कर लोगो को पानी की व्यवस्था करे।
इस दौरान सीएमडी समीरन दत्ता ने सभी मुद्दों और मांगो पर विचार कर जल्द से जल्द सभी मांगों पर पहल करने का आश्वाशन दिया। मौके पर दौरान जनता श्रमिक संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिन्हा, केंद्रीय सचिव सतेंद्र कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह, शिव कुमार यादव समेत कई अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।







