PATNA : लोकसभा चुनाव 2024 का आज दूसरे चरण का वोटिंग सुरु हो गया है जिसमे बिहार की पांच सीटों पर भी वोटिंग हो रही है। इन पांच सीटों में सबसे ज्यादा नजर पूर्णिया सीट पर रहेगी, क्योंकि यह सीट राजद के लिए प्रतिष्ठा की सीट बनी हुई है। बीमा भारती से विरोध में यहां से पप्पू यादव निर्दलीय ही ताल ठोक रहे हैं। जबकि JDU से संतोष कुशवाहा मैदान में हैं।

बिहार लोकसभा चुनाव में दूसरे चरण के लिए हो रहे पांच सीटों पर वोटिंग को लेकर बंगाल और
झारखंड के बार्डर सील कर दिए गए है। गर्मी को देखते हुए सुबह से ही बूथों पर वोटरों की कतारें देखने को मिल रही है।बिहार में हो रहे पांच सीटों पर कुल 50 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, जिनमें 47 पुरुष और तीन महिला प्रत्याशी शामिल हैं। इन उम्मीदवारों में JDU के पांच, RJD के तीन, कांग्रेस के तीन बहुजन समाज पार्टी के चार प्रत्याशी शामिल हैं।

बिहार में दूसरे चरण के लिए जिन सीटों पर चुनाव होनी है, उनमें भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया,बांका और किशनगंज लोकसभा सीटें शामिल हैं। इन सभी सीटों में सबसे हॉट सीट पूर्णिया सीट है। यहां से पप्पू यादव निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं, लोकसभा चुनाव से पहले ही वह कांग्रेस में शामिल हुए थे। बिहार में कांग्रेस का RJD से गठबंधन है। गठबंधन के तहत यह सीट RJD के कोटे में गई है और बीमा भारती यहां से RJD के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं, वहीं JDU की तरफ से संतोष कुशवाहा मैदान में हैं। पूर्णिया सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला है।
भागलपुर से JDU ने अपने मौजूदा सांसद अजय मंडल को मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस ने अजीत शर्मा को मौका दिया है। बांका से JDU ने अपने सांसद गिरधारी यादव को प्रत्याशी बनाया है, उनका मुकाबला RJD के जय प्रकाश यादव से है। कटिहार से JDU के मौजूदा सांसद दुलाल चंद गोस्वामी का मुकाबला कांग्रेस के तारिक अनवर से है। किशनगंज सीट पर भी त्रिकोणीय मुकाबला है। यहां कांग्रेस के सांसद मोहम्मद जावेद का मुकाबला JDU के मुजाहिद आलम और AIMIM के अख्तरुल ईमान के साथ है।







