DHANBAD : धनबाद एसीबी की टीम ने बलियापुर अंचल कार्यालय में ब्लॉक कॉर्डिनेटर जयंत कुमार दे को तीस हजार घुस लेते रंगे हाथ धर दबोचा। लगभग डेढ़ घंटे की कारवाई के बाद जयंत कुमार दे को गिरफ्तार कर ले गई। बताया जाता है की बलियापुर के भिखराजपुर के ही ठेकेदार मोहम्मद इरशाद से 5 लाख रुपए से बने फाइबर ब्लॉक के काम का बिल पास कराने को लेकर 30 हजार रुपया घुस मांगा था।

बलियापुर प्रखंड के गोलमारा हरी मंदिर और दोलाबड़ में फाइवर ब्लॉक बिछाने का काम हुआ है जो ढाई – ढाई लाख की लागत से बना है। उसी काम का बिल पास कराने के लिए मोहम्मद इरशाद लगातार प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगा रहा था, जयंत कुमार दे के द्वारा 30 हजार घुस मांगा गया था। जिसकी शिकायत ठेकेदार ने धनबाद एसीबी को दी, एसीबी ने शिकायत की सत्यता की जांच के बाद कारवाई करते हुए ब्लॉक कोडिनेटर को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई







