प्रदेश अध्यक्ष के रवैया और बाहरी प्रत्याशी बनाए जाने से थी नाराजगी
DHANBAD : कांग्रेस के कई नेता पार्टी या पार्टी के पदाधिकारी से नाराज होकर पार्टी छोड़ रहे है। धनबाद में कांग्रेस के प्रदेश सचिव लालन चौबे ने अनुपमा सिंह को टिकट देने से नाराज होकर अपने समर्थको के साथ पार्टी छोड़ दी। वही बुधवार को झारखंड प्रदेश यूथ कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव मुकेश राणा ने अपने समर्थकों के साथ पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया। ये पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रवैये और जिले के बाहर से बेरमो विधायक की पत्नी अनुपमा सिंह को टिकट देने से नाराज होकर पार्टी छोड़ देने का एलान किया। बुधवार को झरिया प्रेस क्लब सभागार में प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया की यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी. वी एवं प्रदेश यूथ कांग्रेस अभिजीत राज को इस्तीफा पत्र भेज दिया हूं।
इस दौरान मुकेश राणा ने कहा की विगत 12 वर्षों से यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता के रूप में काम करता आ रहा हूं, कई वर्षों तक पार्टी में बिना पद में रहते हुए पार्टी का काम किया, और पार्टी में नि:स्वार्थ भावना से सेवा करता रहा। अभी में यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव के पद था। बीते तीन साल से झारखण्ड यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा मेरे प्रति उनका रवैया सही नही रहा है और उनका बातचीत करने का तरीका भी अच्छा नही है। उससे झारखण्ड यूथ कांग्रेस के कई कार्यकर्ता उनसे काफी नाराज़ हैं, जो कि पार्टी हित के लिए सही नहीं है, मैं उनके इस रवैया और कांग्रेस पिछली बार की तरह इस बार भी लोकसभा में बाहरी प्रत्याशी दी है, इससे दु:खी होकर में अपने पद और पार्टी से इस्तीफा दिया हूं। मौके पर मुख्य रूप से निखिल शर्मा , शक्ति मिसरा, निखिल महतो, विजय कुमार, रिशु कुमार, काली प्रधान समेत कई लोग उपस्थित रहे।







