DHANBAD : धनबाद लोकसभा सीट के लिए आगामी 25 मई को वोट डाला जाएगा जिसे लेकर क्षेत्र में प्रत्याशियों का जोर सोर से दौरा कार्यक्रम चल रहा है इसी कड़ी में भाजपा के प्रत्याशी ढुल्लू महतो शनिवार को झरिया विधानसभा क्षेत्र वास्ताकोल, इंडस्ट्री बस्ती, ऐना बस्ती, बनियाहिर, झरिया पोदरपाड़ा, रामचंद्र दल में जनसंपर्क, नुक्कड़ सभा और स्वागत कार्यक्रम था। कार्यक्रम में ढुल्लू महतो ने सभी को घर से निकलकर वोट देने की अपील की।

साथ ही नुक्कड़ सभा में कहा की भाजपा को वोट देकर मोदी जी के हाथों को मजबूत करना है, मोदी सरकार 10 साल में गरीबों, मजदूर, किशान के लिए कई जनकल्याणकारी योजना लाए, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान योजना, मुफ्त में अनाज, सहित कई योजनाएं सामिल है। वही मौजूद भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने कहा की झरिया विधानसभा क्षेत्र की जनता भाजपा को वोट देकर मोदी जी के हंथों को मजबूत बनाएगी। इस दौरान भाजपा महानगर जिला अध्यक्ष श्रवण राय, योगेंद्र यादव, राजकुमार अग्रवाल, सेलेश सिंह चंद्रवंशी, लालन चौबे सहित दर्जनों नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।








