Khabar 24 Bharat
Advertisement
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
Khabar 24 Bharat
No Result
View All Result
Home झारखंड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय दौरे पर पहुंचें चाईबासा, गीता कोड़ा के पक्ष में किए चुनावी सभा

khabar24 by khabar24
May 4, 2024
in झारखंड
0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय दौरे पर पहुंचें चाईबासा, गीता कोड़ा के पक्ष में किए चुनावी सभा
0
SHARES
12
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsApp

CHAIBASA : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर चाईबासा पहुंचे। जहां उन्होंने भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा के पक्ष में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा और झारखंड का रिश्ता दिल का है। यहां के लोगों की भावनाओं को अगर कोई जानता और समझता है तो वो सिर्फ भाजपा ही है। आपका ये प्यार, ये आशीर्वाद यही मोदी की ताकत है। पीएम को सुनने के लिए कार्यक्रम स्थल पर भारी भीड़ उमड़ी। पीएम मोदी ने कहा कि झारखंड के जल, जंगल और जमीन पर हमारे आदिवासी भाई-बहनों का अधिकार है, लेकिन जेएमएम और कांग्रेस इसे अपनी जागीर समझती है। यही वजह है कि झारखंड के हर संसाधन की खुली लूट चल रही है। पूरे राज्य के खान-खनिज को अवैध खनन कर लूटा जा रहा है।

मंच से कहां की अब कांग्रेस की नजर एससी, एसटी, आदिवासी और ओबीसी के आरक्षण पर है। कांग्रेस को गुस्सा इसलिए है, क्योंकि आदिवासी, दलित, गरीब और ओबीसी बीजेपी का समर्थन करते हैं। कांग्रेस आपके आरक्षण पर डाका डालकर मुसलमानों को देना चाहते हैं। ये धर्म के आधार पर आरक्षण देना चाहते हैं। उन्होंने कहा संविधान को कोई हाथ नहीं लगा सकता है। कोई दलितों, ओबीसी व आदिवासियों का आरक्षण नहीं छीन सकता।

उन्होंने कांग्रेस और जेएमएम पर जमकर प्रहार किया, कहां की दोनों में लूट और भ्रष्टाचार करने की रेस चल रही है। यहां कांग्रेस सांसद के ठिकाने से 300 करोड़ रूपये नकद बरामद हुए। नोटों को देख अधिकारियों को गिनने के लिए बैंकों से मशीनें लानी पड़ी। आदिवासियों की जमीन लुटते लुटते अब इनकी नजर देश की सेना की जमीन पर भी है। इतना बड़ा जमीन घोटाला जेएमएम के लोगों ने किया है। कांग्रेस और जेएमएम दोनों ने मिलकर झारखंड के मान-सम्मान को चोट पहुंचाई है।

उन्होंने इसके बाद भी रुके नहीं कहां की सिंहभूम की धरती आदिवासी क्रांतिकारियों की धरती है, लेकिन कांग्रेस ने आदिवासियों के बलिदान को कभी सम्मान नहीं दिया। लेकिन ये भाजपा है, जिसने भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन को एक और पहचान दी। इस दिन को हमने जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत की है।कांग्रेस और इंडी गठबंधन ने एक आदिवासी महिला (द्रौपदी मुर्मू) को भारत के राष्ट्रपति बनाने का घोर विरोध किया। लेकिन आपका बेटा मोदी दिल्ली में बैठा है, जो आपका दर्द जानता है। पिछले 10 वर्षों में मेरी सरकार ने आदिवासी भाई-बहनों के लिए मकान, बिजली, पानी और गैस सिलेंडर जैसी सुविधाएं दी है। हमारे प्रयास से झारखंड में 18 लाख लोगों को पक्के घर मिले हैं। ढाई करोड़ से ज्यादा लोगों को यहां हर महीने मुफ्त राशन मिल रहा है।

हमारे लिए आदिवासियों का विकास पहली प्राथमिकता है। आदिवासी समाज के विकास के लिए अलग जनजातीय मंत्रालय बीजेपी ने बनाया, अटल जी ने बनाया। आज आदिवासी क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी एकलव्य स्कूल बनवा रही है। हमने बाबा साहेब की जयंती पर आयुष्मान भारत योजना लॉन्च की और वो भी झारखंड की भूमि से की। आज गरीबों को 5 लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त मिल रहा है। मुद्रा योजना की शुरुआत हमने झारखंड के दुमका से की। इसी तरह मोदी की गारंटी की गाड़ी भी हमने झारखंड के खूंटी से शुरू की। इसलिए तो मैं कहता हूं- झारखंड और भाजपा का दिल का नाता है।

Previous Post

भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो का झरिया विधानसभा क्षेत्र के कई इलाकों में हुआ चुनावी कार्यक्रम

Next Post

अवैध बालू लदे छह ट्रैक्टर को गोविंदपुर पुलिस ने किया जब्त,चालक फरार

khabar24

khabar24

Next Post
अवैध बालू लदे छह ट्रैक्टर को गोविंदपुर पुलिस ने किया जब्त,चालक फरार

अवैध बालू लदे छह ट्रैक्टर को गोविंदपुर पुलिस ने किया जब्त,चालक फरार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

December 20, 2025
पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

December 18, 2025
कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

December 18, 2025
केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

December 17, 2025
धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

December 17, 2025
तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

December 16, 2025

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

  • English