DHANBAD: धनबाद पुलिस बालू के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार कार्यवाई कर रही हैं। इसी कड़ी में गोविंदपुर थाने की पुलिस ने एक बार फिर कार्रवाई करते हुए बालू लदे 6 ट्रैक्टर को जब्त किया है। बताया जाता है की जब्त किए गए ट्रैक्टर निरसा थाना क्षेत्र के बेजरा घाट से बालू लोड कर गोविंदपुर जीटी रोड के रास्ते धनबाद शहर की ओर जा रही थी। जैसे ही पुलिस ने दबीश दी, सभी ट्रैक्टर चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस वहां को जप्त कर थाने ले आई है।

वही जिसे सिटी अजीत कुमार गोबिंदपुर थाना पंहूच कर जांच पड़ताल किए जिसके बाद मीडिया को बताया की वरीय पुलिस अधिकारी के निर्देश पर थाना प्रभारी के द्वारा कार्रवाई करते हुए, अवैध बालू लोड 6 ट्रेक्टर को पकड़ा गया है वही मौके से से चालक फरार हो गया सभी पर मामला दर्ज किया जा रहा है, कहा की अवैध माइनिंग के खिलाफ लगातार कार्यवाई की जायेगी।







