Khabar 24 Bharat
Advertisement
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
Khabar 24 Bharat
No Result
View All Result
Home झारखंड

पलामू की सभा में पीएम मोदी का राहुल गांधी पर हमला, कांग्रेस के शहजादे मोदी के आंसुओं में ढूंढ रहे हैं अपनी खुशी

khabar24 by khabar24
May 4, 2024
in झारखंड
0
पलामू की सभा में पीएम मोदी का राहुल गांधी पर हमला, कांग्रेस के शहजादे मोदी के आंसुओं में ढूंढ रहे हैं अपनी खुशी
0
SHARES
12
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsApp

PALAMU : पलामू दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी ने कहा की आप सभी अपने एक वोट के महत्व को बहुत अच्छी तरह जानते हैं। 2014 में आपके एक वोट ने ऐसा काम किया कि पूरी दुनिया भारत के लोकतंत्र की ताकत को लोहा मानने लगी। पलामू में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मेरे जीवन को आप लोग अच्छी तरह से जानते हैं। मैं गरीबी का जीवन जीकर आया हूं। गरीब की जिंदगी कितनी तकलीफ वाली होती है, उससे मैं गुजरते-गुजरते यहां आया हूं। इसलिए 10 वर्षों में गरीब कल्याण की हर योजना की प्रेरणा मेरे अपने जीवन के अनुभव से जन्म लिया है। ये आंसू वही समझ सकता है जिसने गरीबी देखी हो, जिसने मां को धुंए में खासते देखा, जिसने लोटा भर पानी पीकर मां को भूख मिटाते नहीं देखा, बीमारी को छिपाते नहीं देखा, शौचालय के अभाव में पीड़ा और अपमान सहते नहीं देखा, वो मोदी के इन आंसुओं का मर्म क्या समझेगा। लेकिन ये कांग्रेस के शहजादे मोदी के आंसुओं में अपनी खुशी ढूंढ रहे हैं। कहते हैं कि मोदी के आंसू अच्छे लगते है।

उन्होंने कहा, मोदी का जन्म एक मिशन के लिए हुआ है। जेएमएम, कांग्रेस नेताओं ने भ्रष्टाचार के माध्यम से भारी संपत्ति इकट्ठा की। मेरे पास अपनी एक साइकिल भी नहीं है। वे अपने बच्चों को विरासत में देने के लिए सब कुछ इकट्ठा कर रहे हैं, लेकिन मेरे सभी उत्तराधिकारी हैं आप। आपके बच्चे और पोते-पोतियां मेरे उत्तराधिकारी हैं। मैं आपके बच्चों को विरासत में विकसित भारत देना चाहता हूं।ताकि आपको वह सब न झेलना पड़े जो मेरे परिवार और ऐसे करोड़ों परिवारों को झेलना पड़ा।

एक वो समय था जब आतंकी हमले के बाद कांग्रेस की डरपोक सरकार दुनिया भर में जा जाकर रोती थी। वो वक्त चला गया, जब हम दुनिया में जाकर रोते रहे। आज स्थिति ये है कि पाकिस्तान दुनिया में जा जाकर रो रहा है। आज पाकिस्तान के नेता कांग्रेस के इस शहजादे को प्रधानमंत्री बनाने के लिए दुआ कर रहे हैं। लेकिन मजबूत भारत तो अब मजबूत सरकार ही चाहता है।
आप सभी अपने एक वोट के महत्व को बहुत अच्छी तरह जानते हैं। 2014 में आपके एक वोट ने ऐसा काम किया, ऐसा काम किया कि पूरी दुनिया भारत के लोकतंत्र की ताकत को सलाम करने लग गई थी। आपने 2014 में अपने एक वोट से कांग्रेस की महाभ्रष्ट सरकार को हटा दिया था। आपके एक वोट ने भाजपा-NDA की सरकार बनाई और आपके इस एक वोट की ताकत का परिणाम क्या हुआ? आज भारत का पूरी दुनिया में डंका बज रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी बोले 500 साल से हमारी कितनी ही पीढ़ियां संघर्ष करती रहीं, इंतजार करती रहीं, लाखों लोग शहीद होते रहे। 500 साल लंबा संघर्ष चला। शायद दुनिया में इतना लंबा संघर्ष कहीं नहीं हुआ होगा, जो अयोध्या में हुआ। आपके वोट की ताकत देखिये 500 साल तक अनेक पीढ़ियां बीत गईं, लेकिन जो काम नहीं हुआ वो आपके एक वोट से आज राम मंदिर बन गया।

Previous Post

अवैध बालू लदे छह ट्रैक्टर को गोविंदपुर पुलिस ने किया जब्त,चालक फरार

Next Post

लोको पायलट के मौत से रेल कर्मियों के बीच शोक की लहर

khabar24

khabar24

Next Post
लोको पायलट के मौत से रेल कर्मियों के बीच शोक की लहर

लोको पायलट के मौत से रेल कर्मियों के बीच शोक की लहर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

December 20, 2025
पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

December 18, 2025
कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

December 18, 2025
केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

December 17, 2025
धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

December 17, 2025
तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

December 16, 2025

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

  • English