DHANBAD: धनबाद रेल मंडल का कोडरमा रेल क्षेत्र से रेल कर्मचारियों के लिए एक दु:खद दिन रहा शनिवार को तड़के सुबह गोमो के लोको पायलट पंकज कुमार सिंह गुझंडी में राजधानी एक्सप्रेस से दुर्घटना में मौत हो गई जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी मचा गई। वही रेल कर्मियों और परिजनो में दु:ख की लहर दौड़ गई। मौत के उपरांत पुलिस के द्वारा पोस्टमार्टम एवं अन्य कागजात संबंधी प्रक्रिया पूर्ण कर उनके पार्थिव शरीर को तिरंगा में लपेटकर और फूल माला से सजाकर सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव मुंगेर के लिए दोपहर 1:30 बजे विदा कर दिया गया। उनके पार्थिव शरीर के साथ उनके परिजन के अलावा चालक सहायक चालक एवं मुख्य लोको निरीक्षक पंकज चौरसिया रवाना हुए।

मौके पर कोडरमा आरपीएफ प्रभारी जवाहरलाल मुख्य लोको निरीक्षक कोडरमा एके सिंह पहुंचे ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के एनके खवास, कोडरमा शाखा सचिव बीबी सिंह लोको पायलट एवं उपाध्यक्ष अजय कुमार संजक सचिव एवं लोको पायलट संजीव नयन लोको पायलट अजीत कुमार प्रेम कुमार प्रेम कुमार दीपक कल्याण निरीक्षक राहुल कुमार सिंह सहायक चालक मुकेश कुमार, ट्रैकमैन संतोष राय विनय कुमार सहित सभी कर्मियों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया साथ ही कहा की इस दुख की घड़ी में उनके परिजन के साथ खड़े है। साथ ही कहा ही उनके परिजनों के प्रति संवेदना है, आगे भी इनके परिवार के साथ हमलोग खड़े रहेंगे।







